पबजी मोबाइल के बैन होने के बाद, इंडिया में बनी गेम FAU-G का गूगल प्ले स्टोर पर प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। इस गेम के लॉन्च की घोषणा सितंबर में की गई थी और उस समय बताया गया था कि गेम अक्टूबर में लाया जाएगा। लेकिन इसको आने में काफी देर हो गई। बता दें कि इसके प्री-रजिस्ट्रेशन का लिंक गूगल प्ले पर लाइव हो गया है। रजिस्टर कराने के बाद यूजर्स को गेम उपलब्ध होने पर गूगल प्ले की तरफ से नोटिफिकेशन भेजा जाएगा।
Pre-register and be the first to play the game. #FAUG #BeFearless
Pre-registration link: https://t.co/4TXd1F7g7J" rel="nofollow@VishalGondal @akshaykumar #happygurupurab
आपको बता दें कि भारत में काफी पॉप्युलर गेम पबजी मोबाइल के बैन होने के बाद बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और गेम क्रिएटर कंपनी nCore Games ने मिलकर फौजी गेम की घोषणा की थी। FAU-G का full form है Fearless And United: Guards. गेम कंपनी ने बताया है कि यह मोबाइल गेम भारतीय सीमा पर तैनात जवानों को समर्पित है। पिछले महीने गेम का टीजर भी जारी किया गया था। टीजर के अनुसार, ऐसा लग रहा है कि पहला एपिसोड चीन और भारतीय सेना के बीच हुई 'गलवान घाटी झड़प' पर आधारित हो। वैसे तो डिस्क्रिप्शन में साफतौर पर ऐसा कुछ नहीं लिखा गया

